हर दिन वादा , कोई काम करने का फिर बहाना उस काम को न करने के लिए, खुदसे। ये हमारे साथ रोज मर्रा के कामो में शुमार हो चुका है। उदहारण के तौर पर , सिगरेट , शराब या कोई छोटी चीज, सामान एक जगह न रखने की आदत। हमे पता रहता है की हमने समान जगह पर नही रखा ,या ये काम सही नही है। फिर दो छड़ रुक हम बड़े मज़े से काम करते है या करने वाले काम को भूलते है। असल में हम आलसी नही होते ,बस हमारे मन को उस काम में मज़ा नही आता। जिस काम को करने में मन को मज़ा नही आता उस काम के प्रति हम आलसी या कमजोर लगते है। हमने ही मन को इस तरह का बना लिया है। दिमाग सोचता है कार्य का रिजल्ट ,पर मन को हमारे अच्छे बुरे की कोई परवाह नही होती वो फैसला लेता है अनुभवो पर अगर उसमे मज़ा है तो अच्छा | चाहे आप ज़हर नुमा शराब क्यों न पी रहे हो। हां ये हमारे दिमाग से कई गुना जटिल और ताकतवर है पर इसको काबू किया जा सकता है। बस करना है, कोई भी चीज़ जो छोड़नी हो या करनी हो उसको दिमाग से सोचो और खोजो मज़ा क्योंकि कामीयाबी मन दिलाता है,और इसको चाहिए मज़े का...