Posts

Showing posts from 2019

Hure

Image
वैश्या शब्द नीम कि तरह कड़वा जरूर है, मगर समाज को साफ़ रखता है।  इनके कई नाम है कोई भी मुकदमा इसे और नामों से नहीं बचा सकता, एक वैश्या और एक आम औरत में ज्यादा फर्क नज़र नहीं आता।  मेरी इस बात को पुरुषसत्ता के "या" मर्यादा के घर के अंदर देख सकते हो।  औरत पत्नी बनकर आती है वो खुद तो जरूरतों से दूर रह सकती है, मागर अपने बच्चों की जरूरतों  लिए वो अपने जिस्म को अपने ही पति के "पत्तो" के  सामने खोलती हैं।  मैं ये बताने में असमर्थ हूँ, कि वो उस वक्त अपने भीतर किसको देखती है , औरत को "या" वैश्या को,  क्योंकि दोनों ही अपनी जरूरतों के लिए खुदको "खोल" और "ढक" रही हैं।     मगर आज (वैश्या, औरत ) दोनों ही डरी हैं, क्योंकि बुढ़ापा उनको चौखट से देख रहा है, अब वो किसके बल पर माँग करेगी।  ये दोनों आज अपनी काया (जिस्म) के पति,  के बारे में जरूर सोचती होंगी।   समाज ने एक औरत को डोर के दो छोरो में बाँट दिया  हैं और ये समाज दोनों के पास जाता हैं। (औरत को बेचने और वैश्या को खरीदने ) कोई औरत अपने आपको नहीं बेचती, समाज उसकी जर...

Stop ,crossing

Image
चलते हुए चंचल मन को न चादर रोक पा रही है, न चमकती धूप मन को थका पा रही हैं, वो दौड़े जा रहा ,दौड़े जा रहा मोटरबाइक पे , कार पे । पर आज अचानक मन रुक गया, आगे क्रासिंग का फाटक जो लग गया, सब अपने विचार दागने लगे एक दूसरे का चेहरा भाँपने लगे, कई कई लोग मुड़ मुड़ कर देख रहे थे , जवान से लेकर, गहराई बुजुर्ग की झुर्रियों की ,  सब एक दूसरे के बारे बोलरहे ही थे, की रेलगाड़ी आने लगी , फाटक खुलते ही मन भी खुल गया, अपनी रस्सी तोड़ कर फिर न जाने कहा उड़ गया। अब अपनो के साथ बैठना है तो फिर इसे थामना पड़ेगा, एक बार फिर फाटक गिरना पड़ेगा।।

IRRITABILITY

Image
मैंने स्वयं के अनुभव से ये जाना हैं, कि चिढ़न समाज में मनुष्य जाति में एक महत्वपूर्ण भूमिका रखती हैं। अन्य व्यक्ति किसी भी बात पर तब तक खुश नही होता, जब तक वो सामने वाले व्यक्ति को चिढ़न, क्षोभ में न देखे, जिससे वो इन्द्र के समान बड़ा साबित हो सके। इसे जानने का माध्यम शांत स्वभाव या बुद्ध, अन्य व बेहतर जैन को भी लिया जा सकता है। इसमें दो चक्र होते है, कोई भी व्यक्ति परेशान उस वक़्त तक ही कर सकता हैं, जब तक आप चिढ़े परेशान या उत्सुक हो मगर अगर आप नही हुए, तो वो आपको असमान्य बताते हैं। ये प्रकृति के उस नियम जैसा है, कार्य का प्रतिकार्य,   ये सरल हैं। परंतु इसमे मनुष्य चाहता हैं, की उसके मन मुताबिक या सामान्य करीब प्रतिक्रिया हो, विपरीत होने पर वो परेशान हो जाते हैं, और उनका राजा इन्द्र टूट जाता हैं।।