In the grave
लोग सही कहते है, कि दुख में समय का हर एक अंश पता चलता है, और सुख में तो आंखों के दृश्य में क्या आया पता भी नही चलता। हर जगह बस, मन को सुख पहुँचाने वाले दृश्यों पर आंखे मुड़ जाती है। मगर कभी-कभी मन न सुख में होता न ही दुख में। कौन सा दृश्य देखने आंखे किधर मुड़े पता ही नही होता, मानो मन कब्र में हो। दुख में, शरीर का हर अंग बाँट की तरह लगता है, और सुख में तो बस पूछो न कि हल्की पंखुड़ी भी पीछे रह जाये। मगर मुझे दोनो का ही अनुभव न हो रहा था। ये मैं सोच ही रह था कि , तेज़ आवाज़ों ने मेरा ध्यान तोड़ दिया, वो आवाज़े मेरे रहने के स्थान के पास से आ रही थी। मैने मेरे घर के आगे लगे पेड़ के पीछे से देखा तो कोई सामन्त चल बसा था, लोग न जाने क्या-क्या बात कह रहे थे, कोई कहता कि कंजूस था, कोई दयालु बताता, तो कोई दोनो बाते दोहराता। मैंने उस सामन्त के बारे में इतनी बाते सुन ली थी, कि पता लगाना बड़ा मुश्किल हो गया था, कि वो किस प्रकार का आदमी होगा। कुछ लोगो के मुताबिक ज़हर खाना उसके मरने की वजह नही बल्कि उसकी पत्नी थी। कुछ भाई की साजिश, कुछ भगवान का बहाना और कुछ पाप का ढेर उसकी मृत्यु से जोड़ा गय...