Posts

Showing posts from May, 2017

सम्बद्धदर्प

Image
एक बंदर ,...बहुत दिनों से आता था। नानी के बालों से अलग सा प्रेम था उसको। इसीलिए उसके खुजलाने के सुख के भागीदार हम में  से और कोई न था, पर हर सिक्के के दो पहलू होते है, एक रोज़ बन्दर नानी के सिरहाने आके बैठ गया |  नानी को उसके आने की कोई आहट नहीं हुई, तो उन्होंने  अपने आराम को बढ़ाने के लिए करवट बदली, तो उस बन्दर ने एक ज़ोर का तमाचा मारा जो उसके खुजलाने की असुविधा का प्रतीक था, हाँ ये तेज़ था, मगर तुरंत नानी ने उसकी सहमती की करवट ली और वो अपने काम में व्यस्त हो गया।  सिर्फ बन्दर ही नहीं लोगों के मुताबिक, बरम-बाबा   भी नानी पे आते थे।..नानी की ज़िन्दगी भी कमाल की थी ,,,मगहा नाउ और उसकी बीबी पूरा दिन घर पर रहते थे, बाल बनाना और औरतों के काम मगहा की बीबी का, और बर्तन मांजने का गाये गोरु का काम मगहा का था। एक थान सिंह नाम का नौकर था।   जिसका काम पानी भर के रखना और कुल्ला दातून के वक्त पटली लोटा रखना। मालिन  की बेटी नानी की सखी  थी। और होती क्यों न आलापुर मल्लावा में इकलौता ठाकुरों का गाँव था। बखरी थी ठाकुरो की, गौठा में पानी भरने भी थान स...