Posts

Showing posts from 2017

अनद्यतनभूतकालः

Image
हिन्दू मिथॉलजी में, जो उसे अलग बनाती है। वो है उसके हर पात्र में, उससे जुड़े मुद्राओं में, उसके वाहन में, उसके कपड़े में, नाम मे भी, मनुष्य और संसार का अर्थ उपस्थित होता है ।                                       " ब्रम्हा " इनसे ब्रम्हांड का जन्म हुआ हैं। ब्रम्हा का अंडा यानी ब्रम्हांड। कमल पर विराजमान हैं, जो कि बुद्धिमत्ता का प्रतीक है।  पर गौर करना हैं, जो हमें हिन्दू मिथॉलजी बताती हैं। जो हैं, कि ब्रम्हा, ब्रम्हांड के जन्मदाता हैं। हमारे ब्रम्हांड के, वो प्रकृति के जन्मदाता नहीं हैं। हमारा ब्रम्हांड, जो हम खुद बनाते है, मैं अपना ब्रम्हांड बनाता हूँ, आप अपना ब्रम्हांड बनाते हैं। हिन्दू मिथॉलजी में मन को ज्यादा अहमियत दी जाती  हैं, सब अपने ब्रम्हांड को जन्म देते  है, तो सब ही अपने मन के ब्रम्हा हैं। जब हम बात करते है, संसार के उत्पति करता, संसार के पालनहार और संसार के विनाशक। ब्रम्...

तनु

Image
धर्म, कर्म, और मोक्ष का हिन्दू ग्रंथो में विस्तार, से वरनन हैं। महाभारत में देखते हुए, एक कहानी जिसके अर्थ आज भी जीवित रूप हैं। --------- एक हंस अपनी अधिकतम रफ़्तार को पकड़े हुए, बाज़ के पंजों से बचती-बचाती राजा के राजदरबार में आगयी। भरे दरबार मे ही बाज़ ने हंस पर झपट्टा मारा, मगर राजा नें अपने को न्यायप्रिये प्रदर्शित किया और हंस को अपनी गोद मे छुपा लिया। और बाज़ से कहा, कि तुम इसको न खाओ, तो बाज़ ने पूछा कि फिर, मैं क्या खाऊ, तो राजा नें कहा, कि तुम और किसी को मार के खालो, ये पक्षी मेरे दरबार में आया है। और इसको बचाना, मेरा धर्म हैं, ये सुनकर बाज़ बोला, कि हें राजन क्या तुम ईश्वर से बड़े हो, राजा ने कहा नही, मैं ईश्वर से बड़ा कैसे हो सकता हूँ। तो बाज़ ने कहा, कि दुनिया का संरक्षक और हमारा परम पिता, सदा के लिए हमे जीवित नही रख सकता। तो तुम एेेैसी भूल कैसे कर सकते हो। राजा के घमंड पर चोट लगने के कारण, वो क्रोध में आगया। और बाज़ से बोला, कि मैं ये सब कुछ नही जानता, मेरा काम है, सभा में आये लोगों की, जीवो की रक्षा करना। ये सुनकर बाज़ बोला, तो महाराज आप फिर मेरी भी रक्षा करे। राजा बोला तुम्हे किस...

परिसमप्यते

Image
विचार को उम्र के हिसाब से  गंभीर,  हल्का लिया जाता रहा है। जानवर और आदमी दोनों इससे अपने उत्तर लेते है, पर इस शब्द से मिलता जुलता एक और शब्द है । चिंतन जो हमें एक भाग से पशुओं से अलग करता है। सिर्फ आदमी की ही नही अपितु समाज की भी अलग अलग विचार धाराये होती है, जो कि अपने सामाजिक तत्वों और उसके अनुयायियों में प्रदर्शित होती है। जैसे की मेरी एक मनपसंद कहानी है, उसके बारे में एक खास बात ये है कि वो दो विचारों को प्रस्तुत करती है। अलेक्ज़ेंडर भारत में एक मोंक से मिला वो रात का समय था।अलेक्ज़ेंडर ने पूछा तुम क्या कर रहे हों। उसने आसमान में ही देखते देखते कहा I am doing nothing, ये सुनकर Alexander मन मे ही हँसने लगा, और जब मोंक नेें पूछा कि तुम क्या कर रहे हो तो Alexander ने कहा I am going to conquer the world दोनो ही एक दूसरे की बाते सुनकर मन में ही हँसे। ये इसलिए  था क्यों- कि Alexander की माँ ने कहा था, जो कि उसने अपनी माँ से सुना था।  सबसे ताकत वर काम करने वाला ही नदी को पार करके heaven में जाता है, मगर मोंक कहता है कि  ज्यादा बड़े काम करने से कोई मोक्ष नही प्र...

सम्बद्धदर्प

Image
एक बंदर ,...बहुत दिनों से आता था। नानी के बालों से अलग सा प्रेम था उसको। इसीलिए उसके खुजलाने के सुख के भागीदार हम में  से और कोई न था, पर हर सिक्के के दो पहलू होते है, एक रोज़ बन्दर नानी के सिरहाने आके बैठ गया |  नानी को उसके आने की कोई आहट नहीं हुई, तो उन्होंने  अपने आराम को बढ़ाने के लिए करवट बदली, तो उस बन्दर ने एक ज़ोर का तमाचा मारा जो उसके खुजलाने की असुविधा का प्रतीक था, हाँ ये तेज़ था, मगर तुरंत नानी ने उसकी सहमती की करवट ली और वो अपने काम में व्यस्त हो गया।  सिर्फ बन्दर ही नहीं लोगों के मुताबिक, बरम-बाबा   भी नानी पे आते थे।..नानी की ज़िन्दगी भी कमाल की थी ,,,मगहा नाउ और उसकी बीबी पूरा दिन घर पर रहते थे, बाल बनाना और औरतों के काम मगहा की बीबी का, और बर्तन मांजने का गाये गोरु का काम मगहा का था। एक थान सिंह नाम का नौकर था।   जिसका काम पानी भर के रखना और कुल्ला दातून के वक्त पटली लोटा रखना। मालिन  की बेटी नानी की सखी  थी। और होती क्यों न आलापुर मल्लावा में इकलौता ठाकुरों का गाँव था। बखरी थी ठाकुरो की, गौठा में पानी भरने भी थान स...

रेलवे प्लेटफार्म

Image
पूरी रात रेलवे प्लेटफार्म की ठंडी लोहे की बेंच पर कभी उठता लेता मै। सुबह होने वाली थी। चार भजे थे शायद मेरे पैर से तीन कदम, दूर एक कुत्ता अपनी गर्दन को अपने पेट के अंदर गुसाया ...

कुछ ख़ास

Image
ज़िन्दगी पूरी होने आती है। कुछ ख़ास को पाने की चाह अंत तक साथ रहती है। ट्रैन में मुमफली बेचने वाला 10  रुपये ही चाहता पड़े मिल जाये ये उसका कुछ ख़ास पल है। हर व्यक्ति कुछ ख़ास पल ढूंढ...