Hure
वैश्या शब्द नीम कि तरह कड़वा जरूर है, मगर समाज को साफ़ रखता है। इनके कई नाम है कोई भी मुकदमा इसे और नामों से नहीं बचा सकता, एक वैश्या और एक आम औरत में ज्यादा फर्क नज़र नहीं आता। मेरी इस बात को पुरुषसत्ता के "या" मर्यादा के घर के अंदर देख सकते हो। औरत पत्नी बनकर आती है वो खुद तो जरूरतों से दूर रह सकती है, मागर अपने बच्चों की जरूरतों लिए वो अपने जिस्म को अपने ही पति के "पत्तो" के सामने खोलती हैं। मैं ये बताने में असमर्थ हूँ, कि वो उस वक्त अपने भीतर किसको देखती है , औरत को "या" वैश्या को, क्योंकि दोनों ही अपनी जरूरतों के लिए खुदको "खोल" और "ढक" रही हैं। मगर आज (वैश्या, औरत ) दोनों ही डरी हैं, क्योंकि बुढ़ापा उनको चौखट से देख रहा है, अब वो किसके बल पर माँग करेगी। ये दोनों आज अपनी काया (जिस्म) के पति, के बारे में जरूर सोचती होंगी। समाज ने एक औरत को डोर के दो छोरो में बाँट दिया हैं और ये समाज दोनों के पास जाता हैं। (औरत को बेचने और वैश्या को खरीदने ) कोई औरत अपने आपको नहीं बेचती, समाज उसकी जर...