तनु

धर्म, कर्म, और मोक्ष का हिन्दू ग्रंथो में विस्तार, से वरनन हैं। महाभारत में देखते हुए, एक कहानी जिसके अर्थ आज भी जीवित रूप हैं। ---------
एक हंस अपनी अधिकतम रफ़्तार को पकड़े हुए, बाज़ के पंजों से बचती-बचाती राजा के राजदरबार में आगयी। भरे दरबार मे ही बाज़ ने हंस पर झपट्टा मारा, मगर राजा नें अपने को न्यायप्रिये प्रदर्शित किया और हंस को अपनी गोद मे छुपा लिया। और बाज़ से कहा, कि तुम इसको न खाओ, तो बाज़ ने पूछा कि फिर, मैं क्या खाऊ, तो राजा नें कहा, कि तुम और किसी को मार के खालो, ये पक्षी मेरे दरबार में आया है। और इसको बचाना, मेरा धर्म हैं, ये सुनकर बाज़ बोला, कि हें राजन क्या तुम ईश्वर से बड़े हो, राजा ने कहा नही, मैं ईश्वर से बड़ा कैसे हो सकता हूँ। तो बाज़ ने कहा, कि दुनिया का संरक्षक और हमारा परम पिता, सदा के लिए हमे जीवित नही रख सकता। तो तुम एेेैसी भूल कैसे कर सकते हो। राजा के घमंड पर चोट लगने के कारण, वो क्रोध में आगया। और बाज़ से बोला, कि मैं ये सब कुछ नही जानता, मेरा काम है, सभा में आये लोगों की, जीवो की रक्षा करना। ये सुनकर बाज़ बोला, तो महाराज आप फिर मेरी भी रक्षा करे। राजा बोला तुम्हे किससे  रक्षा की जरूरत हैं। बाज़ ने उत्तर दिया, मुझे अपने पेट की क्षुधा से रक्षा चाहिए। आपने मेरा भोजन लेलिया है। और अब मुझमें में इतनी शक्ति नहीं है। कि, मै  किसी और का शिकार कर सकूँ। घमंड में चूर राजा कहता है, ठीक है, बताओ क्या खाओगे, बाज़,  मैं मांस खाता हूँ।
मेरे शिकार, का मांस आपने राख लिया हैं। इसीलिए मैं, आपका मांस खाने की इच्छा रखता हूँ। राजसभा में वाह-वाहि बटोरने  के चक्कर में, (राजा) अपना मांस देता जाता है। पूरा मांस खाने के बाद, बाज़ की क्षुधा शांत हो जाती हैं।
और वो हंस के साथ दरबार, से उड़ जाता है।
किसी और के हो रहे या हो चुके कर्मो को बदलने की कोशिश करना मूर्खता है। अपने कर्म बदलने से आपका संसार खुद ही बदल जाता हैं।।

Comments

Popular posts from this blog

आदत से कामियाबी तक

मंज़िल

सम्बद्धदर्प