सम्बद्धदर्प

एक बंदर ,...बहुत दिनों से आता था। नानी के बालों से अलग सा प्रेम था उसको।
इसीलिए उसके खुजलाने के सुख के भागीदार हम में से और कोई न था, पर हर सिक्के के दो पहलू होते है,
एक रोज़ बन्दर नानी के सिरहाने आके बैठ गया |  नानी को उसके
आने की कोई आहट नहीं हुई, तो उन्होंने  अपने आराम को बढ़ाने के लिए करवट बदली, तो उस बन्दर ने एक ज़ोर का तमाचा मारा जो उसके खुजलाने की असुविधा
का प्रतीक था, हाँ ये तेज़ था, मगर तुरंत नानी ने उसकी सहमती की करवट ली और वो अपने काम में व्यस्त हो गया।  सिर्फ बन्दर ही नहीं लोगों के मुताबिक, बरम-बाबा  
भी नानी पे आते थे।..नानी की ज़िन्दगी भी कमाल की थी ,,,मगहा नाउ और उसकी बीबी पूरा दिन घर पर रहते थे, बाल बनाना और औरतों के काम मगहा की बीबी का, और बर्तन मांजने का गाये गोरु का काम मगहा का था। एक थान सिंह नाम का नौकर था।   जिसका काम पानी भर के रखना और कुल्ला दातून के वक्त पटली लोटा रखना। मालिन  की बेटी नानी की सखी  थी।
और होती क्यों न आलापुर मल्लावा में इकलौता ठाकुरों का गाँव था। बखरी थी ठाकुरो की, गौठा में पानी भरने भी थान सिंह के हवाले था। महरिन का काम चूल्हा देखना, और सबका काम सबमे बटा ठीक था।
तो एक रोज़ हर हफ्ते के रोज़  की तरह नानी थकान में थी, नहाये धोये  बैठी थी सब जान रहे थे, की आज बरम  -बाबा  आएंगे। तो ये कई बार आते थे, मगर एक रोज़ उन्होंने कंकउनु सिंह जो की उनके देवर थे। उन्होंने उनको बाजार शहर जाने से रोका, और जाने पर मौत हो जाने की बात कही। पर कंकाउनु नही माने और चार रोज़ बाद शहरी लड़ाई में गोली चल गई।
फिर जब नानी पे बरम-बाबा  आये। तो उन्होंने मामा की शादी के बारे में कहा कि "सांभर, मुरादाबाद" से रिश्ता आवेगा और शादी करनी है। मगर कोई उनकी जात नही पूछेगा। तो भाई बरम-बाबा  की बात,  रिश्ता आया। जब नाम पूछे गए तो लड़की वालों की तरफ के,पहले जने- राम सनेही, दूसरे- राम जानकी, तीसरे- राम बिहारी, नाम सुन कर सब हक्के-बक्के रह गए और एक दूसरे के चहरे को आश्चर्य की  मुद्रा में देखने लगें। जात पूछना मना था। और नाम से ठाकुर नही लग रहे थे, मगर पड़ताल में ठाकुर निकले और शादी हो गई मामी भी अच्छी थी। मुन्नी और मुन्ना भी हुए। चचेरे मामा ख़त्म  हो गये जब वो खेत मे लोड बन्दुक पे चेहरा रखके खड़े थे।
मगर लड़को बच्चो ने वंश आगे बढ़ाया।नानी भी चलबसी,,,,कुछ ऐसा लग रहा था, कि पुराना पेड़  अपने बूढ़ा होने पर नए पत्तो को अपनी ऊर्जा दे रहा हो इस आस में की ये मेरे लगाये गए पेड़ को ज़ियायेगा उसी खून से जिससे उन्होंने इसे सीचा,,,की कभी उसको भी गर्व होगा अपनी पेड़ की शाखाओ पर उनके हरे होने पर,और एक रोज़ वो अपने बच्चो को देगा अपने माँ बाप की तरह।। "
"एक पेड़ का जीवन परिवार की तरह, एक बाग़ का जीवन समाज की तरह"।।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

आदत से कामियाबी तक

मंज़िल