रेलवे प्लेटफार्म
पूरी रात रेलवे प्लेटफार्म की ठंडी लोहे की बेंच पर कभी उठता लेता मै। सुबह होने वाली थी। चार भजे थे शायद मेरे पैर से तीन कदम, दूर एक कुत्ता अपनी गर्दन को अपने पेट के अंदर गुसाया हुआ बैठा था। सुबह की भूख लगी तो मुझे बिस्कुट याद आये जो मेरे बैग में थे। मैंने झट-पट निकाला और कौर दर कौर खा रहा था। तभी अचानक मुझे उस कुत्ते के प्रति हमदर्दी हुई। उसे भी कही सुबह-सुबह मेरी तरह भूख लगती हो तो।
कुछ बिस्कुट फेंके और फेंकते ही उसके कान में हरकत हुई झट से उठा और बिस्कुट खाने लगा जैसे उसे पता हो की मैने मन में क्या बोला। मैने चुचु चुचु करते हुए पारंपरिक तरीके से उस कुत्ते को बुलाया और अपने पैर को उसके सिर पर रख कर खेलने लगा। पौं फट रहा था। मेरी ट्रैन नौ बजे की थी कुल्ला करने के लिए रेलवे प्लेटफार्म को पार कर थोड़ी दूर पर साफ सुथरा बम्बा था। पड़ोस में पीपल का पेड़ तो मैने अपने दिमाग में सारी प्रक्रिया सोची और अपना बैग उठा प्लेटफार्म से चला। जिस तरफ मै प्लेटफार्म के जा रहा था उधर सूरज की रौशनी स्टेशन की फर्श पर पड़ इतना चमक रही थी कि उसके आगे की हरियाली मिलकर स्वर्ग का कुछ छड़ के लिए निरमाड़ कर रही थी। मुझे उस कुत्ते को साथ लेजाने का भी मन हुआ तो मैने बिस्कुट डालते डालते कुछ दूर लाया पर फिर उसने सुघा बिस्कुट को मगर वापस जाके उसी जगह बैठ गया। मै सन्न हो गया
आदमी बार बार मुक्ति सत्य रटा करता है। सत्य की ख़ोज करता है मुक्त होने के लिए। मगर वो इसी कुत्ते के समान अपने संसार में लिप्त मुक्ति को चाहता है। मगर मुक्ति वो है जहाँ बंदन न हो।।
हम सब अपने सत्य को देखते है दूसरे के सत्य को झूठ समझते है।
पर हम मुक्त होना चाहते है परेशानियों से बुरैयोसे।।
कुछ देर बाद मेरी ट्रैन आई मैने उस कुत्ते को खिड़की से झाक कर देखा की कोई उसे बिस्कुट खिलारह था।।।
no words ,,, so soulful
ReplyDelete