AAKHRI BAAR
बघू अपने खेत में बैठा है, अपने बच्चे को देख रहा है दिन ढल रहा है सूरज, उसके खेत के पच्छिम की जमीन में धस गया और रात हो गयी आज ये कोई पहली बार नहीं था की बघू अपने खेत में रुका हो मगर आज कोई उसे बुलाने नहीं आया उसके मन में ये विचार चल रहे थे क्या कोई आएगा या आज जो उसने अपने लड़के सूरज को डाटा था उसकी वजह से वो अभी तक नहीं आया, ये भी तो हो सकता है कि उसकी माँ उसे बोल रही होगी और वो आना कानि कर रहा हो, हो सकता है (देर से ही सही) आजाये,,,,, बघू ने अपनी देर से की आदत को याद किया जो वो अपने लड़कपन्न में किया करता था।इन्ही आदतों की वहज से वो मास की चादर से लादने की बजाये हसुलियो पे आगया है, उसने अपने सर को झंगजोरा और बिना बुलाये ही घर पंहुचा, वो अपने लड़के से पढाई के बारे में पूछना चाहता था जिसकी वजह से उसने आज सूरज को डाटा था मगर वो कुछ बोल न सका वो बस बिना रोक थाम के अपनी गलतियों को सोचे जा रहा था, जो वो पूरी ज़िन्दगी दोहराता गया है उसे और उसके शरीर को लगने लगा था की अब वो इन गलतियों को अब रोक नहीं पाएगा, वो अब नदी नहीं झरना बन चूका है जिसपे बांध लगाना नामुनकिन है बिना किसी को बताये बघू रात में अपने खेत में चला गया और खेत के बीच में जाके खड़ा हो गया वो कभी आसमान में देखता तो कभी जमींन को और विचार उसके दिमाग को परेशान कर रहे थे, वो अपने ज़िन्दगी की अपनी हर परेशानियों की वजह जनता है वो जनता था कि सब जानने के बावजूद वो अंदर से कायर है, एक आ एक उसके दीमाग में ख़याल आता है। कि कई साधू समाधी लेकर आते है, जैसे जीवन फिर से शुरू हुआ हो,
वो तुरंत ही धरती को अपनी लंबाई खोदने लगता है उसको देख के लगता है जैसे वो धसा हुआ सूरज निकल रहा हो। कोई और वहाँ होता तो देखके कहता कि क्या कर रहे हो बघू, मगर वो वही कर रहा था, जो पूरी ज़िन्दगी करता आया था, मगर वो आखिरी बार अपने आपको सम्भ्रमित कर रहा है
Comments
Post a Comment