In the grave
लोग सही कहते है, कि दुख में समय का हर एक अंश पता चलता है, और सुख में तो आंखों के दृश्य में क्या आया पता भी नही चलता। हर जगह बस, मन को सुख पहुँचाने वाले दृश्यों पर आंखे मुड़ जाती है। मगर कभी-कभी मन न सुख में होता न ही दुख में। कौन सा दृश्य देखने आंखे किधर मुड़े पता ही नही होता, मानो मन कब्र में हो। दुख में, शरीर का हर अंग बाँट की तरह लगता है, और सुख में तो बस पूछो न कि हल्की पंखुड़ी भी पीछे रह जाये।
मगर मुझे दोनो का ही अनुभव न हो रहा था। ये मैं सोच ही रह था कि , तेज़ आवाज़ों ने मेरा ध्यान तोड़ दिया, वो आवाज़े मेरे रहने के स्थान के पास से आ रही थी। मैने मेरे घर के आगे लगे पेड़ के पीछे से देखा तो कोई सामन्त चल बसा था, लोग न जाने क्या-क्या बात कह रहे थे, कोई कहता कि कंजूस था, कोई दयालु बताता, तो कोई दोनो बाते दोहराता।
मैंने उस सामन्त के बारे में इतनी बाते सुन ली थी, कि पता लगाना बड़ा मुश्किल हो गया था, कि वो किस प्रकार का आदमी होगा।
कुछ लोगो के मुताबिक ज़हर खाना उसके मरने की वजह नही बल्कि उसकी पत्नी थी।
कुछ भाई की साजिश, कुछ भगवान का बहाना और कुछ पाप का ढेर उसकी मृत्यु से जोड़ा गया।
उन्ही आवाज़ो में एक तेज़ आवाज़ आई वो आवाज, एक भुढे आदमी की थी। उसने बोला कि मेरा विचार है, कि आप सब अपनी मन की बाते कागज़ में लिख कर कब्र में गाड़ दे, जब बाद में आत्मा उसको पढ़ेगी, तो उसे खुशी होगी, ये बात सुनकर सब अचंभित हो गए, मगर बहुमत ने बुजुर्ग की बात का सम्मान किया। सबने अपने-अपने लिए काग़ज और कलम का इंतेजाम किया।
पहले सज्जन ने लिखा कि, तुम चिंता मत करना मेरा हिसाब तो होता रहेगा और पैसों का क्या है, वो तो आते जाते रहते है। अगर तुम्हारे पास पैसे होते तो मुझे दे ही दिए न होते, फिक्र में तुम दुबले भी तो हो गए थे। अच्छा तुम्हारा शुभ चिंतक प्रणाम।
दूसरे का पत्र, जय, श्री, आप की लंबी कतारो से चालू हुआ।
तीसरे ने, पान की दुकान के किस्से याद दिला दिये, चार पान जो कि सज्जन ने बिना पैसे के खिलाये थे, वो भी किस्सो में सुना डाले।
चौथे ने, भाभी जी को देवी और भाई को लक्ष्मण की संज्ञा दी दी।
उन सबके चले जाने के बाद, सामन्त ने चिट्ठीयो को पढ़ने का असफल प्रयास किया क्योंकि वो अनपढ़ था।
उसने मुझसे चिट्ठी पढ़ने का आग्रह किया, मैं उसे चिट्ठी पढ़ पढ़ सुनाने लगा, मैं अपनी हंसी छुपाना चाहता था, मगर सामन्त में पूछ लिया क्यों हस्ते हो, मुझे लगता है सामन्त जी
चिट्ठी लिखने वालों के मुख और हाथ की बनावट में अंतर है। सामन्त भी हँसने लगा और मेरे बराबर में लेट गया।


Comments
Post a Comment