
धर्म क्या है, आज कल सब धर्म को अपनी सुविधा के हिसाब से बोलते है, या मज़हब के मुद्दे से, जितनी मेरी समझ है | धर्म का अर्थ दूसरे की बात सुनने से है, न की बोलने से| देना धर्म है, न की लेना, इसका अर्थ असहाये की मदद से है| प्यार और दुलार से,न की किसी पर अधिपत्य करना| भूखेको खाना खिलना ही धर्म है| जब तक हम माना करते रहते है ,अपनी चीज़े सुविधाएं बाटने से और अपनी लालच को छुपाने के लिए हम बहस करते है| तब तब युद्ध होते है| गान्धारी के बेटो ने जमीन देने से मन करदिया था, और द्रोपदी की बेटो में छमा देने से इंकार| धर्म का अर्थ"ना"कहना हैं, अपने अंदर के जानवर को, जो नियम जंगल के है, वो जंगल के लिए है, ताकतवर कमज़ोर को मरता है| और यही"ना"करके हम मानवता को जन्म देते है | धर्म का अर्थ है,मानना (accept), बताना नहीं | जब गान्धारी अपने बेटो की लाश को छूती है, तब वो याद करती है, कि युद्ध शुरू होने से पहले कृष्ण गाते है,भगवतगीता वो इसलिए नहीं की युद्ध क्यों करना है,बाकि इसलिए की जानो ये युद्ध क्यों हो रहा है| एक तरफ गान्धारी और दूसरी ओर द्रोपदी दोनों ही अपने खून से सने बेटो को चिकाये रो रहीं है| और कुंती अपने कौरव बेटो के लिए और अपने पोतो के अश्रु में डूबी है | केतभी कृष्ण आते है, और गान्धारी माँ को समजते है, मगर गांधारी शोक में होती है,और अपने बेटो की मृत्यु का जिम्मेदार कृष्ण को मन कर श्राप दे देती है | की कृष्ण, जिस तरह मेरे पुत्र गिद्ध और कुत्तो के खाने के बाद कुछ ही बचे है,बाइयो ने भाइयो को मारा है, उसी प्रकार तुम्हारे वंश का विनाश भी होगा और तुम भी किसी पशु के समान ही मारोगे | कृष्ण उनके श्राप को ले लेते है | ये धर्म है |

वेदव्यास जी ने एक कहानी को महाभारत ने नहीं लिखा, शयद वो अत्यधिक मर्मम है|
अपने पुत्रो केशव को कुत्तो, भेड़ियो, से बचती गान्धारी कुरुक्षेत्र से बहार नहीं आती।
अपने नौकरो को बेज देती है, और खुद अपने बेटो को चिपका लेती है,, भेड़िये इंतजार में, मगर माँ के पहरेदरी में कोई पास आने की हिम्मत नहीं करता, कृष्ण आते है,और गान्धारी से चलने के लिए कहते है| मगर गान्धारी मना कर देती है, तो कृष्ण कहते हैं | कि दुःख तब तक है जब तक कोई दूसरा दुःख नहीं आता|| हजारों दिन बीत जाते है, और गांधारी की आते भूक से चिपक जाती है, तभी उसे आम की महक आती है, वो आम को पाना चाहती है,तो वो ईट पर खड़ी होती है, मगर आम अभी दूर होते है| ऐसे वो ईटो पर ईट लगाती जाती है, और चट्टान बन जाती है| वो आम का चिक्ला तक खा जाती है| और भूक मिटते ही , पुत्रो की याद आती है, जिस चट्टान पर वो खड़ी है, वो उसके बेटो की लाश है| ये देख, तब उसे कृष्ण के कहे हुए शब्द याद आते है,"कि दुःख तब तक है, जब तक कई दूसरा दुःख न आ जाये|
Comments
Post a Comment