Achanak
बहुत कुछ पल भरमे हो जाता है | कोई अचानक बीमार, गरीब और ज्यादा तर मर जाता है | फिर हम कहते है, कि पहले कोई यूँ अचानक न मरा करता था, वजहें होती थी |
इसी से जुड़ी एक कहानी है | दरअसल ये जो कहानी है वो रघुवंशम की है, जो कालिदास जी के द्वारा लिखी गई थी लगभग 500 ce में, इसमें राम और उनके पूर्वजों के
बारे में बताया गया है, इसी में एक कहानी है | इंदुमती और अजा की जो भगवन राम के दादी और बाबा थे, जब दशरथ पैदा हुए तभी इंदुमती की
मृत्यु हो गई,एक दिन जब ऋषि नारद जी स्वर्ग में किसी सुन्दर आत्मा के
बगीचे में विचरण कर रहे थे, कि तभी उनके कदम की हवा से एक फूल
टूट कर धरती की तरफ, इंदुमती की गोद में जा गिरा, जिसे सूंघते ही उनकी मृत्यु हो गई और इसी अचम्भे में अजा भी न जी सके और उन्होंने भी अपना शरीर
त्याग दिया | तो अचानक हमेशा होता
है, होता था | मगर गौर करना चाहिए कि कालिदस जी
के कृतियों में पति या प्रेमी, पत्नी या प्रेमिका के लिए सहता
है(व्याकुल होता है ) | राम और सीता के मिलन और विरह में साफ़ तौर पे ये दिखता है | आप दुष्यंत और शकुंतला की कहानी में या कृष्णा और
राधा की कहानी ही क्यों न हो, जिसमे कृष्ण जंगल जंगल राधे राधे
नाम बोलते हुए ढूंढ रहे है | या चाहे वो उनकी मशहूर कृति मेघा
दूतम हो | रघुवंशम में कालिदास जी ने और भी
कई कहानियों का वर्णन किया है | जिसमे इंदुमती की कहानी काम के
सिद्धांत पर और वही दिलिप और रघु जैसे पात्रों से इन्होंने धर्म और कर्म का वर्णन किया है|

Comments
Post a Comment