खोज

इस गिलहरी की तरह ,हम बस खोज में लगे है।   कोई भगवान् की खोज में,तो कोई आत्म शांति की खोज में
नेता मौके की खोज में ,यमराज मृत्यु की खोज कर रहे है।जिस तरह पशु अन्न के पीछे भागता है ,उसी प्रकार मनुष्य अर्थ के पीछे भागता हैं ।हम पूरी उम्र बस अर्थ को खोजने में निकाल देते है।हम समझते है ,कि   जीवन का अर्थ जानने से और उसे कंठस्थ करलेने मात्र से हमें  शांति  ,परमानन्द  और मोक्ष प्राप्त होगा तो ऐसा नही है। अगर सिर्फ सुनने मात्र से या एक अर्थ खोजने मात्र से  हमे मोक्ष  प्राप्त होता। तो 'गीता' के श्रोता अर्जुन को स्वर्ग प्राप्त हुआ होता।।    कर्म सब से बड़ा है ।।      कोई भी हमे मोक्ष नही प्राप्त करवा सकता ,हमे मोक्ष अपने द्वारा मिलता है । अगर ईश्वर हमे तार सकता  तो श्री कृष्ण अर्जुन को तार देते । पर वो उनका कार्य नही था।हमे मोक्ष अपने द्वरा मिलता है अपने कर्मो के द्वारा।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

आदत से कामियाबी तक

मंज़िल

सम्बद्धदर्प